Press "Enter" to skip to content

छठ पर्व

Rahul Kumar 0

छठ पर्व हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की छठी को मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रों में मनाया जाता है। प्रवास की कारण, धीरे धीरे यह त्यौहार विश्व भर मे प्रचलित व प्रसिद्ध हो गया है। अब छठ पर्व की रौनक भारत के अनेक हिस्सों में दिखाई पड़ने लगी है।

यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में। चैत्र शुक्लपक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ व कार्तिक शुक्लपक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है।

छठ पर्व की प्रथा

छठ व्रत के संबंध में अनेक कथाएं प्रचलित हैं;

भगवान राम और सीता जब लंका से रावण वध कर के अयोध्या वापस लौटे तो अपने कुल देवता का आशीर्वाद पाने के लिए इन्होंने देवी सीता के साथ षष्ठी तिथि का व्रत रखा और सरयू नदी में डूबते सूर्य को फल, मिष्टान एवं अन्य वस्तुओं से अर्घ्य प्रदान किया। सप्तमी तिथि को भगवान राम ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद राजकाज संभालना शुरु किया। इसके बाद से आम जन भी सूर्य षष्ठी का पर्व मनाने लगे।

पुराण की कथा के अनुसार प्रथम मनु प्रियव्रत की कोई संतान नहीं थी। प्रियव्रत ने कश्यप ऋषि से संतान प्राप्ति का उपाय पूछा। महर्षि ने पुत्रेष्ठि यज्ञ करने को कहा। इससे उनकी पत्नी मालिनी ने एक पुत्र को जन्म दिया लेकिन यह पुत्र मृत पैदा हुआ। उनके विलाप और शोक को देख के ब्रह्मा की मानस पुत्री  देवसेना  ने अपने दर्शन दिए तथा देवी ने मृत बालक के शरीर का स्पर्श किया और बालक जीवित हो उठा।

महाराज प्रियव्रत ने अनेक प्रकार से देवी की स्तुति की। देवी ने कहा कि आप ऐसी व्यवस्था करें कि पृथ्वी पर सदा हमारी पूजा हो। जिससे संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को संतान की प्रप्ति हो सके l उस वर्ष से राजा ने अपने राज्य में छठ व्रत की शुरुआत की।

शायद इसलिए  संतान प्राप्ति के लिए छठ पर्व का बड़ा महत्व है। कहते हैं इस व्रत से संतान सुख प्राप्त होता है।

 छठ पर्व हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की छठी को मनाया जाता है। छठ पर्व हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की छठी को मनाया जाता है। यह त्यौहार चार दिन तक चलता है। छठ पर्व पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार लोग प्रसाद की व्यवस्था करते हैं। सात, ग्यारह, इक्कीस व इक्यावन प्रकार के फल-सब्जियों और अन्य पकवानों को बांस की डलिया में लेकर व्रती महिला के पति या फिर पुत्र घाट तक जाते हैं। घाट पर पंडित के माध्यम से पहले शाम को और फिर सुबह गाय के कच्चे दूध से भगवान् सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। घाट तक जाते समय महिलाऐं छठ मइया के गीतों को गाती हैं और सूर्य उपासना के बाद घाट पर दीपावली जैसा माहौल बन जाता है।

Rahul Kumar

Rahul Kumar is a member of Zigya's Science channel and oversees Chemistry as a subject. He has completed his Masters of Science in Chemistry from Punjab University. Rahul is always full of ideas and brings with him, the enthusiasm and charm to get people involved in them. Follow his work at www.zigya.com

More Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *