Press "Enter" to skip to content

मलाबार प्रिंसेस – भारत की प्रथम आंतर्राष्ट्रीय उड़ान

Rina Gujarati 0
मलाबार प्रिंसेस

मलाबार प्रिंसेस ये नाम उस दिन भारतीय से आंतरrष्ट्रीय हो गया था। आज से 72 साल पहले आज ही के दिन 8 June 1948 को भारत ने हवाई उड्डयन क्षेत्र मे एक बड़ा कदम रखा। एयर इंडिया के “मलाबार प्रिंसेस” नामक हवाई जहाज ने भारत की प्रथम आंतर्राष्ट्रीय उड़ान भरी। यह उड़ान मुंबई से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए थी।

आपको ज्ञात होगा की भारत मे भारतीय द्वारा हवाई यातायात की शुरुआत जे आर डी टाटा ने अपनी ‘टाटा एयरलाइन्स’ की स्थापना के साथ आजादी पूर्व सन. 1932 मे की थी। आजादी के बाद सरकार ने 49% हिस्सेदारी खरीदकर कंपनी को नया नाम दिया ‘एयर इंडिया’। एयर इंडिया के चेरमेन J R D Tata ही बने रहे। यहाँ तक की 1953 मे सरकार ने कंपनी का राष्ट्रीयकरण कर टाटा से पूरे शेयर खरीद लिए तब भी जे आर डी टाटा ही चेरमेन थे और इस पद पर 1977 तक उन्होने भारत का एविएशन सेक्टर मजबूत बना लिया। तब तक वो ही एयर इंडिया के चेरमेन थे।

आज भारत का एविएशन सेक्टर सबसे तेज विकास करनेवाले सेक्टरों मे से एक है। अनेक निजी कंपनियाँ हवाई सेवाए चलाते है। कुछ आर्थिक मुश्किल मे भी है, पर कुछ अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। आज इतिहास पलटी मारने को है, क्यूँ की जिस टाटा एयर लाइंस का राष्ट्रीयकरण कर हमने एयर इंडिया बनाई थी वह अब बिकने के कगार पर है। और बड़ी बात यह है की उसका कोई खरीददार नहीं मिल रहा …!!! (वक्त वक्त की बात है। मेरा भारत महान !!)

Rina Gujarati

I am working with zigya as a science teacher. Gujarati by birth and living in Delhi. I believe history as a everyday guiding source for all and learning from history helps avoiding mistakes in present.

More Posts - Website

Follow Me:
Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *