Press "Enter" to skip to content

नूतन – हिन्दी फिल्मों की सदाबहार अभिनेत्री

Rina Gujarati 0
नूतन - हिन्दी फिल्मों की सदाबहार अभिनेत्री

नूतन (4 जून 1936 – 21 फ़रवरी 1991), हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। नूतन के सौन्दर्य को मिस इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह इस पुरस्कार को पाने वाली पहली महिला थीं। नूतन ने 50 से भी अधिक फ़िल्मों में काम किया और उन्हे बहुत से अन्य पुरस्कारों के अलावा 6 बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला (जिसकी बराबरी उनकी भतीजी काजोल ने की है)।

नूतन का जन्म 4 जून 1936 को एक पढे-लिखे और सभ्रांत परिवार में हुआ था। इनकी माता का नाम श्रीमती शोभना सामर्थ और पिता का नाम श्री कुमारसेन सामर्थ था। नूतन ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत 1950 में की थी जब वह स्कूल में ही पढ़ती थीं।

11 अक्तुबर 1959 को नूतन ने लेफ़्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से विवाह कर लिया। नूतन के पुत्र मोहनीश बहल भी हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय करते हैं। नूतन की बहन तनुजा और भतीजी काजोल भी हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शामिल हैं। नूतन के अभिनय को हिन्दी फ़िल्म उद्दोग के सभी बडे नामों ने सराहा है और वह आज भी बहुत सी अदाकाराओं का आदर्श बनी हुई हैं।

नूतन का देहांत फरवरी 1991 को कर्क रोग के कारण हुआ।

सन् 1974 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया।

Rina Gujarati

I am working with zigya as a science teacher. Gujarati by birth and living in Delhi. I believe history as a everyday guiding source for all and learning from history helps avoiding mistakes in present.

More Posts - Website

Follow Me:
Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *