‘नमक’ कहानी को लेखक ने अपने नजरिए से अन्य पुरुष शैली में लिखा है। आप साफिया की नजर से/उत्तर पुरुष शैली में इस कहानी को अपने शब्दों में कहें।


मैं एक सिख बीबी के यहाँ कीर्तन में गई हुई थी। बीबी लाहौर की रहने वाली थी और अब तक लाहौर को ही अपना वतन बताती थीं। जब उन्हें पता चला कि मैं कल लाहौर जाने वाली हूँ तो उन्होंने लाहौरी नमक की फरमाइश कर दी। मैंने इसका उनसे वायदा कर दिया। लाहौर पहुँचने पर मेरा प्रेमपूर्वक स्वागत हुआ। मेरा भाई वहाँ की पुलिस में है। मैंने उसे लाहौरी नमक की पुड़िया दिखाकर उसे भारत ले जाने की बात कही तो उसने साफ इनकार कर दिया। उसने इस काम को गैरकानूनी बताया, पर मैं तो नमक ले जाने पर तुली थी। मैंने कीनुओं की टोकरी में नमक की पुड़िया को छिपा लिया। पर मेरे मन में द्वंद्व था। मैं कोई भी काम चोरी-छिपे करने के विरुद्ध हूँ अत: मैंने अटारी में कस्टम आफिसर को नमक दिखाकर सारी बात बता दी। वह देहली का रहने वाला था और देहली को ही अपना वतन मानता था अत: उसने मुझे नमक ले जाने की इजाजत दे दी। मेरी गाड़ी अमृतसर जा पहुँची। वहाँ का कस्टम आफिसर ढाका का रहने वाला था और ढाका को ही अपना वतन मानता था। वह भी सहृदय निकला और उसने नमक लाने पर आपत्ति नहीं की। इस प्रकार मैं लाहौरी नमक भारत लाने में सफल हो गई। यह इंसानी रिश्तों की जीत थी।

652 Views

उन सिख बीबी को देखकर साफिया हैरान रह गई थी, किस कदर वह उसकी माँ से मिलती थी। वही भारी भरकम जिस्म, छोटी-छोटी चमकदार आँखें, जिनमें नेकी, मुहब्बत और रहमदिली की रोशनी जगमगाया करती थी। चेहरा जैसे कोई खुली हुई किताब। वैसा ही सफेद बारीक मलमल का दुपट्टा जैसा उसकी अम्मा मुहर्रम में ओढ़ा करती थी।

जब साफिया ने कई बार उनकी तरफ मुहब्बत से देखा तो उन्होंने भी उसके बारे में घर की बहू से पूछा। उन्हें बताया गया कि ये मुसलमान हैं। कल ही सुबह लाहोर जा रही हैं अपने भाइयों से मिलने, जिन्हें इन्होंने कई साल से नहीं देखा। लाहौर का नाम सुनकर वे उठकर साफिया के पास आ बैठीं और उसे बताने लगीं कि उनका लाहौर कितना प्यारा शहर है। वहाँ के लोग कैसे खूबसूरत होते हैं, उम्दा खाने और नफीस कपड़ों के शौकीन, सैर-सपाटे के रसिया, जिंदादिली की तसवीर।

पाठ तथा लेखिका का नाम बताइए।

सिख बीबी की किन विशेषताओं को देखकर साफिया हैरान रह गई?

घर की बहू ने सिख बीबी को क्या बताया?

घर की बहू ने सिख बीबी को क्या बताया?


पाठ का नाम - नमक।

लेखिका का नाम - रजिया सज्जाद जहीर।

साफिया को सिख बीबी में अपनी माँ का रूप दिखाई दिया था। वह भारी भरकम शरीर वाली थी। उक्की आँखे छोटी-छोटी तथा चमकदार थीं। उसने सफेद बारीक मलमल का दुपट्टा ओढ़ रखा था।

घर की बहू ने सिख बीबी को बताया कि साफिया मुसलमान है। यह कल ही अपने भाइयों से मिलने लाहौर जा रही है।

जब सिख बीबी को पता चला कि साफिया लाहौर जा रही है तो वह उसके पास जा बैठी तथा उसे लाहौर के बारे में काफी बताया। यह भी बताया कि वह बहुत प्यारा शहर है। वहाँ के लोग खूबसूरत; बढ़िया खाने, गहने-कपड़ों के बहुत शौकीन हैं। वे दरियादिल होते हैं।

458 Views

नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए-

(क) हमारा वतन तो जी लाहौर ही है।

(ख) क्या सब कानून हुकूमत के ही होते हैं?

सामान्यत: ‘ही’ निपात का प्रयोग किसी बात पर बल देने के लिए किया जाता है। ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों में ‘ही’ के प्रयोग से अर्थ में क्या परिवर्तन आया है? स्पष्ट कीजिए। ‘ही’ का प्रयोग करते हुए दोनों तरह के अर्थ वाले पाँच-पाँच वाक्य बनाइए।


(क) इसमें लाहौर पर बल है अर्थात् केवल लाहौर ही है।

(ख) यहाँ विरोधी अर्थ की प्रतीति होती है-सभी कानून हकूमत के ही नहीं होते।

पाँच-पाँच वाक्य

1. हमारा खाना तो दाल-रोटी ही है।

2. उसका घर तो उधर ही है।

3. मेरा जन्मस्थान बंगलूर ही है।

4. यह गीता की ही पुस्तक है।

5. उसकी कार काली ही है।


1. क्या तुम सब बातें मेरी ही मानते हो?

2. क्या रमेश अंग्रेजी ही पड़ता है?

3. क्या गेंद लड़के ही खेलते हैं?

4. क्या नृत्य में सभी लड़कियाँ ही भाग लेंगी?

5. क्या समाज के नियम प्रभावी होते ही नहीं?

254 Views

Advertisement

जब साफिया ने कई बार उनकी तरफ मुहब्बत से देखा तो उन्होंने भी उसके बारे में घर की बहू से पूछा। उन्हें बताया गया कि वे मुसलमान हैं। कल ही सुबह लाहौर जा रही हैं अपने भाइयों से मिलने, जिन्हें इन्होंने कई साल से नहीं देखा। लाहौर का नाम सुनकर वे उठकर साफिया के पास आ बैठीं और उसे बताने लगीं कि उनका लाहौर कितना प्यारा है। वहाँ के लोग कैसे खूबसूरत होते हैं, उम्दा खाने और नफीस कपड़ों के शौकीन, सैर-सपाटे के रसिया, जिंदादिली की तस्वीर। कीर्तन होता रहा। वे आहिस्ता-आहिस्ता बातें करती रही। साफिया ने दो-एक बार बीच में पूछा भी, 'माता जी, आपको तो यहाँ आए बहुत साल हो गए होंगे।' 'हों बेटी! जब हिंदुस्तान बना था तभी आए थे। वैसे तो अब यहाँ भी कोठी बन गई है। बिजनेस है, सब ठीक ही है, पर लाहौर याद आता है। हमारा वतन तो जी लाहौर ही है।'

यह साफिया कौन है? किसने, किससे, किसके बारे में पूछा?

उसने साफिया के बारे में क्या बताया?

लाहौर का नाम सुनकर किस पर, क्या प्रभाव पड़ा?


यह साफिया मुसलमान है। जब उसने सिख बीबी की ओर मुहब्बत से देखा तो उन्होंने अपने घर की बहू से उसके बार में जानकारी माँगी।

बहू ने बीबी को बताया कि ये मुसलमान हैं और कल ही लाहौर जा रही हैं। वहाँ इनके भाई रहते हैं। उन्हें इन्होंने कई साल से नहीं देखा है। उन्हीं से मिलने जा रही हैं।

लाहौर का नाम सुनते ही बीबी उठकर साफिया के पास जाकर बैठ गई और लाहौर का गुणगान करने लगीं। उनके अनुसार लाहौर और वहाँ के लोग बहुत खूबसूरत हैं। वे बढ़िया खाने और सुरुचिपूर्ण कपड़ों के शौकीन होते हैं। वहाँ के लोग रसिक एवं जिंदादिल हैं।

बीबी ने अपने बारे में यह बताया कि उसे लाहौर से यहाँ आए बहुत साल बीत गए अर्थात् वह बँटवारे के समय ही यहाँ आ गई थी, अब यहाँ उनकी कोठी भी बन गई है, बिजनेस भी ठीक-ठाक है पर लाहौर अभी भी बहुत याद आता है। उसका वतन तो लाहौर ही है।

385 Views

Advertisement

रजिया सज्जाद जहीर के जीवन एवं साहित्य का परिचय दीजिए।


जीवन-परिचय: रजिया सज्जाद जहीर का जन्म 15 फरवरी, सन् 1917 को अजमेर (राजस्थान) में हुआ था। रजिया सज्जाद जहीर मूलत: उर्दू की कहानी लेखिका हैं। उन्होंने बी. ए. तक की शिक्षा घर पर रहकर ही प्राप्त की। विवाह के बाद उन्होंने इलाहाबाद से उर्दू में एम. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की। सन् 1947 में वे अजमेर से लखनऊ आईं और वहाँ करामत हुसैन गर्ल्स कॉलेज में पढाने लगीं। सन् 1965 में उनकी नियुक्ति सोवियत सूचना विभाग में हुई। उनका निधन 18 दिसबर, 1979 को हुआ।

आधुनिक उर्दू कथा-साहित्य में उनका महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहानी और उपन्यास दोनों लिखे हैं। उन्होंने उर्दू में बाल-साहित्य की रचना भी की है। मौलिक सर्जन के साथ-साथ उन्होंने कई अन्य भाषाओं से उर्दू में कुछ पुस्तकों के अनुवाद भी किए हैं। रजिया जी की भाषा सहज, सरल व मुहावरेदार है। उनकी कुछ कहानियाँ देवनागरी में भी लिप्यंतरित हो चुकी हैं।

रजिया सज्जाद जहीर की कहानियो में सामाजिक सद्भाव, धार्मिक सहिष्णुता और आधुनिक संदर्भो में बदलते हुए पारिवारिक मूल्यों को उभारने का सफल प्रयास मिलता है। सामाजिक यथार्थ और मानवीय गुणों का सहज सामंजस्य उनकी कहानियों की विशेषता है। उनकी कहानियों की मात्रा सहज सरल और मुहावरेदार है।

प्रमुख रचनाएँ: जर्द गुलाब (उर्दू कहानी संग्रह)।

सम्मान: सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार, उर्दू अकादमी, उत्तर प्रदेश, अखिल भारतीय लेखिका संघ अवार्ड।

3165 Views

Advertisement