Advertisement

‘साये में धूप’ गजल का प्रतिपाद्य लिखिए।


यह दुष्यंत कुमार की प्रसिद्ध गजल है। यह पूरी गजल एक खास मन:स्थिति में लिखी गई है। राजनीति और समाज में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। कवि उसे खारिज करता है और अन्य विकल्प की तलाश करता है। यह भाव इस गजल का केन्द्रीय सूत्र बन गया है। कवि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नहीं खोना चाहता। वह ख्वाब की दुनिया में कुछ क्षण के लिए सुख भोग लेना चाहता है। वह बर्फ को पिघलाने में विश्वास प्रकट करता है। उसे गुलमोहर के वृक्ष के नीचे शांति एवं सुख का अहसास होता है।

2257 Views

Advertisement

दुष्यंत कुमार के जीवन का परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।


कहाँ तो तय था चिरागाँ हरेक घर के लिए,
कहाँ चिराग मयस्सर नहीं शहर के लिए।
यहाँ दरख्तों के साये में धूप लगती है,
चलो यहाँ से चलें और उम्र भर के लिए।


न हो कमीज तो पाँवों से पेट ढँक लेंगे,
ये लोग कितने मुनासिब हैं इस सफर के लिए।
खुदा नहीं, न सही, आदमी का ख्वाब सही,
कोई हसीन नजारा तो है नजर के लिए।


वे मुतमइन हैं कि पत्थर पिघल नहीं सकता,
मैं बेकरार हूँ आवाज में असर के लिए।
तेरा निजाम है सिल दे जुबान शायर की,
ये एहतियात जरूरी है इस बहर के लिए।
जिएँ तो अपने बगीचे में गुलमोहर के तले,

मरें तो गैर की गलियों में गुलमोहर के लिए।

Advertisement