Advertisement

बेचारा जामुन का पेड़। कितना फलदार था। और इसकी जामुनें कितनी रसीली होती थीं।

(क) ये संवाद कहानी के किस प्रसगं में आए हैं?

(ख) इससे लोगों की किस मानसिकता का पता चलता है?


(क) यह संवाद सेक्रेटरिएट के दो क्लर्को का है। जब सेक्रेटेरिएट के लॉन में आँधी आने के कारण जामुन का एक पेड़ गिर पड़ा और उसके नीचे एक आदमी दब गया तब उसे देखने वहाँ के बाबू एकत्रित हो गए। उन्हें उस व्यक्ति की कोई चिंता न थी बल्कि वे पेड़ की जामुनों का गुणगान कर रहे थे।

(ख) इससे लोगों की इस मानसिकता का पता चलता है कि वे घोर स्वार्थी किस्म के हैं। वे संवेदनाहीन हैं। उन्हें पेड़ के नीचे दबे व्यक्ति का दुख नजर नहीं आता। उन्हें तो सिर्फ अपना स्वार्थ दिखाई देता है। यह संसार उपयोगितावादी है।

1321 Views

Advertisement

दबा हुआ आदमी एक कवि है, यह बात कैसे पता चली और इस जानकारी का फाइल की यात्रा पर क्या असर पड़ा?


इस पाठ में सरकार के किन-किन विभागों की चर्चा की गई है और पाठ से उनके कार्य के बारे में क्या अंदाजा मिलता है?


कृषि विभाग वालों ने मामले को हॉर्टीकल्चर विभाग को सौंपने के पीछे क्या तर्क दिया?


कहानी में दो प्रसंग ऐसे हैं, जहां लोग पेड़ के नीचे दबे आदमी को निकालने के लिए कटिबद्ध होते हैं। ऐसा कब-कब होता है और लोगों का यह संकल्प दोनों बार किस-किस वजह से भंग होता है।


First 1 2 Last
Advertisement