Advertisement

यदि आपको शारीरिक चुनौती का सामना कर रहे किसी मित्र का परिचय लोगों से करवाना हो, तो किन शब्दों में करवाएँगे?


यह मेरा मित्र सचिन है। यद्यपि प्रकृति ने इसे देखने की शक्ति से वंचित रखा है, पर यह अपने मन की आँखों से सब कुछ देख लेता है, यहाँ तक कि उसको भी देख लेता है जो हम नहीं देख पाते। मेरा मित्र ईश्वर भक्त है। यह ईश्वर को अपनी अपंगता के लिए कभी नहीं कोसता। यह पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज है। एक बार सुनी बातें यह लंबे समय तक याद रखता है। मेरा मित्र कक्षा का मेधावी छात्र है। इसकी रुचि संगीत में भी है। यह अपने काम स्वयं कर लेता है। एक प्रकार से यह आत्मनिर्भर है। यह एक सच्चा मित्र है। मुझे अपने मित्र सचिन पर गर्व है।

252 Views

Advertisement
सामाजिक उद्देश्य से युक्त ऐसे कार्यक्रम को देखकर आपको कैसा लगेगा? अपने विचार संक्षेप में लिखें।

दूरदर्शन वाले दूरदर्शन पर क्या बोलेंगे?


वे किसे और क्यों लेकर आएँगे?


वे उससे क्या-क्या प्रश्न पूछते हैं?


First 1 2 3 Last
Advertisement