Advertisement

सिन्धु सभ्यता की खूबी उसका सौन्दर्य बोध है जो राजपोषित या धर्मपोषित न होकर समाज पोषित था। ऐसा क्यों कहा गया?


लेखक का मानना है कि मोहन-जोदड़ों की सभ्यता साधन सम्पन्न थी। यह सभ्यता भव्यता के स्थान पर कलात्मकता पर अधिक जोर देती थी। इस तरह इस सभ्यता के लोगों की रुचि बोध कला से जुड़ा माना जाता है। वास्तुकला या नगर नियोजन ही नहीं धातु और पत्थर की मूर्तियों, मृदमांड, ऊपर चित्रित मनुष्य वनस्पति और पशु-पक्षियों की छवियाँ, सुनिर्मित मुहरें, उन पर बारीकी से उत्कीर्ण आकृतियाँ, खिलौने केश-विन्यास आभूषण और सबसे ऊपर सुघड़ अक्षरों का लिपिरूप सिन्धु सभ्यता को तकनीक सिद्ध से ज्यादा कला-सिद्ध जाहिर करता है। यह सभ्यता धर्मतंत्र या राजतंत्र की ताकत का प्रदर्शन करने वाली महलों, उपासना स्थलों आदि का निर्माण नहीं करती है। वह आम आदमियों से जुड़ी चीजों को सलीके से रचती है। इन सारी चीजों में उसका सौन्दर्य बोध उभरता है। इन्हीं बातों के आधार पर कहा गया है कि “सिन्धु सभ्यता की खूबी उसका सौन्दर्य बोध है जो राजपोषित या धर्मपोषित न होकर समाज पोषित था।” निष्कर्ष रूप में हम कह सकते हैं : (i) सिन्धु सभ्यता-समाज पोषित संस्था का समर्थन करती थी। (ii)सभ्यता ताकत के बल पर न होकर आपसी समझ पर आधारित। (iii) सभ्यता में आडंबर न होकर सुंदरता थी। (iv) तरह से समाज स्वानुशासित। (v) समाज में सौंदर्य बोध था न कि कोई राजनीतिक या धार्मिक आडंबर।

1252 Views

Advertisement

सिन्धु सभ्यता साधन सम्पन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडम्बर नहीं था, कैसे?


यह पुरातत्त्व के किन चिन्हों के आधार पर आप कह सकते हैं कि “सिन्धु सभ्यता ताकत से शासित की होने की अपेक्षा समझ से अनुशासित सभ्यता थी।


“यह सच है कि यहाँ किसी आँगन की टूटी-फूटी सीढ़ियाँ अब आप को कहीं नहीं ले जातीं; वे आकाश की तरफ अधूरी रह जाती हैं। लेकिन उन अधूरे पायदानों पर खड़े होकर अनुभव किया जा सकता है कि आप दुनिया की छत पर हैं, वहाँ से आप इतिहास को नहीं उसके पार झाँक रहे हैं।” इसके पीछे लेखक का क्या आशय है?


टूटे-फूटे खंडहर, सभ्यता और संस्कृति के इतिहास के साथ-साथ धड़कती जिंदगियों के अनहुए समयों का भी दस्तावेज होते हैं-इस कथन का भाव स्पष्ट कीजिए।


First 1 Last
Advertisement