Advertisement

यशोधर बाबू की कहानी को दिशा देने में किशनदा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। आपके जीवन को दिशा वेंने में किसका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा और कैसे?


(नोट: इस प्रश्न का उत्तर छात्र कई तरह से दे सकता है। उसके जीवन में किसी भी व्यक्ति का प्रभाव हो सकता है। यहाँ विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से इसे स्पष्ट किया जा रहा है। हम किसी भी एक उदाहरण को अपना उत्तर मान सकते हैं।)

1. मेरे जीवन पर मेरी माँ का बहुत प्रभाव है। इस बात कौ मैं बहुत अच्छी तरह अनुभव करता हूँ। वैसे तो मेरी माँ गृहिणी है, लेकिन उनके सोचने-समझने का दायरा बहुत व्यापक है। वह पढ़ी-लिखी भी है। इसलिए उनको मेरी समस्यायें बहुत अच्छी तरह समझ में आती हैं। मैं उनकी तरह सोचने का प्रयास करता हूँ। वह सही गलत का फैसला बहुत अच्छी तरह कर लेती हैं। इसी के साथ वह नयी सोच एवं चीजों के प्रति रुचि से सुनती हैं। उनकी इच्छाशक्ति बहुत दृढ़ है। उनमे सहनशक्ति बहुत प्रबल है। मैं अपनी माँ के इन सारे गुणों को अपने व्यक्तित्व को शामिल होते देखना चाहता हूँ।

2. मैं अपने व्यक्तित्व के विकास मे अपने पिता का प्रभाव सबसे अधिक पाता हूँ। मेरे पिता मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं। वह मुझे दुनिया में सबसे अच्छे लगते हैं। पिता होने के बाद भी वह मेरी बातों को अच्छी तरह समझते हैं। मेरी बातों को ध्यान से सुनकर उसको समझते हैं। उनको पढ़ने का बहुत शौक है। मुझे पढ़ने की आदत उन्हीं से मिली है। उन्होंने एक अच्छी लाइब्रेरी बना रखी है। उन्होंने मुझे हमेशा अच्छी पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। दूसरों की इच्छा का ध्यान रखना मेरे पिता की दूसरी सबसे बड़ी विशेषता है। इस विशेषता को मैंने भी अपनाने का प्रयास किया है। में तो उन्हें इतना पसंद करता हूँ कि मैं उन्हीं की तरह चलने बैठने का प्रयास भी करता हूँ।

(छात्र इसी प्रकार अन्य लोगों के प्रभाव के बारे में लिख सकते हैं।)

454 Views

Advertisement

यशोधर बाबू के बारे में आपकी क्या धारणा बनती है? दिए गए तीन कथनों में से आप जिसके समर्थन में हैं, अपने अनुभवों और सोच के आधार पर उसके लिए तर्क दीजिए

(क) यशोधर बाबू के विचार पूरी तरह से पुराने हैं और वे सहानुभूति के पात्र नहीं हैं।

(ख) यशोधर बाबू में एक तरह का द्वन्द्व है जिसके कारण नया उन्हें कभी-कभी खीचता तो है पर पुराना छोड़ता नहीं। इसलिए उन्हें सहानुभूति के साथ देखने की जरूरत है।

(ग) यशोधर बाबू एक आदर्श व्यक्तित्व हैं और नयी पीढ़ी द्वारा उनके विचारों को अपनाना उचित नहीं है।


यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है, लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं। ऐसा क्यों?


पाठ में ‘जो हुआ होगा’ वाक्य की कितनी अर्थ छवियाँ आप खोज सकते/सकती हैं?


‘समहाउ इंप्रापर’ वाक्यांश का प्रयोग यशोधर बाबू लगभग हर वाक्य के प्रारंभ में तकिया कलाम की तरह करते हैं। इस वाक्यांश का उनके व्यक्तित्व और कहानी के कथ्य से क्या संबंध बनता है?


First 1 Last
Advertisement