Subject

Hindi

Class

CBSE Class 10

Pre Boards

Practice to excel and get familiar with the paper pattern and the type of questions. Check you answers with answer keys provided.

Sample Papers

Download the PDF Sample Papers Free for off line practice and view the Solutions online.
Advertisement

 Multiple Choice QuestionsShort Answer Type

1.

(क) निम्नलिखित में रेखांकित पदबंधों के प्रकार लिखिएः

(i) ऋतुओं की विविधता भारतीयों को आनंदित करती है।
(ii) केवल पुस्तकों से सर्वांगीण और स्थायी ज्ञान प्राप्त नहीं होता।


(ख) विग्रहपूर्वक समास का नाम लिखिएः

हवनसामग्री


(ग) समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिएः

धूलि से धूसर

1122 Views

2.

(क) निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों का परिचय दीजिएः

(i) खेतों में सरसों के पीले फूल लहलहाते हैं।
(ii) इस देश में विभिन्न भाषा-भाषी लोग रहते हैं।
(iii) राष्ट्रीय नेताओं का देश की स्वाधीनता में प्रमुख योगदान रहा।


(ख) संधि-विच्छेद कीजिएः

नियमानुसार

206 Views

3.

(क) निर्देशानुसार उत्तर दीजिएः

(i) जैसा उसका स्वभाव है, वैसा ही आचरण है। (वाक्य-भेद लिखिए)
(ii) श्रम करने से सफलता मिलती है। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
(iii) मधुमक्खियाँ दूर-दूर घूमकर मधु संचित करती हैं। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)


(ख) संधि कीजिएः

ग्राम + उद्योग

212 Views

4.

(क) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिएः

(i) सुरेश को, योगेश को और मोहन को मैंने कल साथ-साथ देखा।
(ii) क्या आप देख लिए हैं।
(iii) तुम तुम्हारी पुस्तक पढ़ो।


(ख) संधि-विच्छेद कीजिएः

लोकोपकारक

215 Views

Advertisement
5.

निम्नलिखित मुहावरों तथा लोकोक्ति​ का वाक्यों में प्रयोग इस प्रकार कीजिए कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाएः
(i) सिर पर चढ़ना
(ii) सिर से पानी गुजरना
(iii) दूध का दूध पानी का पानी
(iv) बिल्ली के भागों छींका टूटा 

 

311 Views

 Multiple Choice QuestionsLong Answer Type

6.

निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिएः
(क) ‘सआदत अली’ अंग्रेज़ों का हिमायती क्यों था? ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
(ख) ‘गिरगिट’ पाठ के आधार पर ओचुमेलाॅव की तीन चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
(ग) ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए कि वजीर अली एक नीतिकुशल योद्धा था। 

305 Views

Advertisement

7.

‘गिरगिट’ पाठ के शीर्षक का आधार पाठ में क्या दिया गया है? अपने शब्दों में उत्तर देते हुए कोई अन्य शीर्षक कारण सहित सुझाइए।
 

अथवा


‘गांधीजी के नेतृत्व में अद्भुत क्षमता थी’ −  कथन की पुष्टि ‘गिन्नी का सोना’ पाठ के आधार पर उदाहरण सहित कीजिए। 


इस कहानी का शीर्षक 'गिरगिट' रखा गया है क्योंकि गिरगिट समय के अनुसार अपने को बचाने के लिए रंग बदलता रहता है। उसी प्रकार इंस्पेक्टर ओचुमेलॉव भी मौका परस्त है। पहले तो कुत्ते को भला- बुरा कहता है, गोली मारने की बात करता है परन्तु जनरल के भाई के कुत्ते होने का पता लगते ही वह बदल जाता है। उसके लिए मरियल कुत्ता 'सुन्दर डॉगी' हो जाता है और ख्यूक्रिन को बुरा भला कहने लगता है। वह गिरगिट की भांति रंग बदलता रहता है। इस पाठ का अन्य नाम 'बदलते रंग' रखा जा सकता है। इस पाठ में क्योंकि ओचुमेलॉव हर कदम पर रंग बदलता रहता है। कभी ख्यूक्रिन के पक्ष में होता है कभी कुत्ते के पक्ष में। यह नाम उसके बदलते स्वभाव को बहुत अच्छा प्रदर्शित करता है।
 

अथवा


गाँधीजी में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी। उनका नेतृत्व ही था, जो विभिन्न धर्मों और संप्रदायों में बाँटा भारत एक हो गया और लोग आज़ादी पाने के लिए तत्पर हो गए। उन्होंने जब भी नेतृत्व किया, वे सफल रहे। उनके नेतृत्व के तले सभी धर्मों के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग दिया। ऐसे अनेक उदाहरण हमारे सामने विद्यमान हैं, जब उन्होंने सफल नेतृत्व किया। दांडी मार्च ऐसा ही एक आंदोलन है। इसकी सफलता को भुलाया नहीं जा सकता है। भारत छोड़ो आन्दोलन, सत्याग्रह तथा असहयोग आन्दोलन उनके अद्भुत नेतृत्व को दर्शाते हैं। अपनी इसी क्षमता के बल पर उन्होंने पूर्ण स्वराज की स्थापना की।

 

411 Views

Advertisement
8.

निम्‍नलिखित में से किन्हीं तीन  प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए :
(क) 'मनुष्यता' कविता में कवि ने किन महान व्यक्तियों के उदाहरणों से मनुष्यता के लिए क्या संदेश दिये हैं? किन्हीं तीन का उल्लेख कीजिए।
(ख) 'मनुष्यता' कविता में कवि ने सबको एक होकर चलने के प्रेरणा क्यों दी है? इसके क्या लाभ हैं? स्पष्ट कीजिए।
(ग) कवयित्री महादेवी वर्मा की कविता 'मधुर मधुर मेरे दीपक जल' का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।
(घ) 'आत्मत्राण' कविता में कवि की क्या कामनाएँ हैं? अपने शब्दों में संक्षेप में लिखिए। 

 

396 Views

Advertisement
9.

निम्‍नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए :
(क) टोपी शुक्ला के घर की बूढ़ी नौकरानी को टोपी के प्रति प्रेम और सहानुभूति क्यों थी? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।

(ख) 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर बताइए कि इफ़्फ़न की दादी मिली-जुली संस्कृति में विश्वास क्यों रखती थी। उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

(ग) 'सपनों के-से दिन' पाठ के आधार पर बताइए कि कोई भी भाषा आपसी व्यवहार में बाधा नहीं डालती। उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। 

257 Views

10.

'सपनों केसे दिन' पाठ के आधार पर बताइए कि बच्चों का खेलकूद में अधिक रुचि लेना अभिभावकों को अप्रिय क्यों लगता था|पढ़ाई के साथ खेलों का छात्र जीवन में क्यामहत्त्व है और इससे किन जीवनमूल्यों की प्रेरणा मिलती है? स्पष्ट कीजिए।

197 Views

Advertisement