भाव स्पष्ट कीजिये:(क) मिला कहाँ वह सुख जिसका मैं स्वप्न देख कर जाग गया।आलिंगन में आते-आते मुसक्या कर जो भाग गया। (ख) जिसके अरुण-कपोलों की मतवाली सुंदर छाया में।अनुरागिनी उषा लेती थी निज सुहाग मधुमाया में। - Zigya
Advertisement

भाव स्पष्ट कीजिये:
(क) मिला कहाँ वह सुख जिसका मैं स्वप्न देख कर जाग गया।
आलिंगन में आते-आते मुसक्या कर जो भाग गया।

(ख) जिसके अरुण-कपोलों की मतवाली सुंदर छाया में।
अनुरागिनी उषा लेती थी निज सुहाग मधुमाया में।


(क) कवि का मानना है कि उसे अपने जीवन में सुखों की प्राप्ति नहीं हुई। हर व्यक्ति की तरह वह भी अपने जीवन में सुखों की प्राप्ति करना चाहता था। अवचेतन में छिपे सुख के भावों के कारण कवि ने भी सुख भरा सपना देखा था पर वह सुख उसे वास्तव में प्राप्त कभी नहीं हुआ। वह सुख उसके बिल्कुल पास आते-आते मुस्करा कर दूर भाग गया।

(ख) कवि का प्रियतम अति सुंदर था। उसकी गालों पर मस्ती भरी लाली छाई हुई थी। उसकी सुंदर छाया में प्रेमभरी भोर भी अपने सुहाग की मधुरिमा प्राप्त करती थी।

519 Views

Advertisement

जयशंकर प्रसाद - आत्मकथ्य

Hope you found this question and answer to be good. Find many more questions on जयशंकर प्रसाद - आत्मकथ्य with answers for your assignments and practice.

क्षितिज भाग २

Browse through more topics from क्षितिज भाग २ for questions and snapshot.