मुद्रा गुणक क्या है? इसका मूल्य आप कैसे निर्धारित करेंगे? मुद्रा गुणक के मूल्य के निर्धारण में किस अनुपातों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है? - Zigya
Advertisement

मुद्रा गुणक क्या है? इसका मूल्य आप कैसे निर्धारित करेंगे? मुद्रा गुणक के मूल्य के निर्धारण में किस अनुपातों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है?


मुद्रा गुणक से अभिप्राय अर्थव्यवस्था में मुद्रा के स्टॉक और शक्तिशाली मुद्रा के स्टॉक के अनुपात से हैं। इसे निम्नलिखित सूत्र द्वारा निर्धारित किया जाता हैं:

मुद्रा गुणक = M/H
यहाँ,
    M = मुद्रा का स्टॉक 
    H = शक्तिशाली मुद्रा
चूँकि मुद्रा का स्टॉक सामान्यता शक्तिशाली मुद्रा के मूल्य से अधिक होता है, इसलिए मुद्रा गुणक का मूल्य 1 से अधिक होता है। 
मुद्रा गुणक के मूल्य के निर्धारण में निम्नलिखित अनुपातों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है:
1. करेंसी जमा अनुपात: करेंसी जमा अनुपात का सूत्र निम्नलिखित है: 
              करेंसी जमा अनुपात  = CU/DD
यहाँ,                 CU = लोगों के पास रखी हुई करेंसी 
                      DD = व्यवसायिक बैंक की कोष्ठ नकदी
 
2. रिज़र्व जमा अनुपात: रिज़र्व जमा अनुपात का सूत्र निम्नलिखित है: 
       रिज़र्व जमा अनुपात = व्यावसायिक बैंक का रिज़र्व /व्यावसायिक बैंक का कुल जमा 
        


Advertisement

मुद्रा और बैंकिंग

Hope you found this question and answer to be good. Find many more questions on मुद्रा और बैंकिंग with answers for your assignments and practice.

समष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय

Browse through more topics from समष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय for questions and snapshot.