सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाली हानियों का विवरण कीजिए। - Zigya
Advertisement

सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाली हानियों का विवरण कीजिए।


जहाँ एक तरफ कुछ सूक्ष्मजीव उपयोगी हैं वहीं दूसरी और कुछ सूक्ष्मजीव हानिकारक भी हैं। जैसे-

(i) मनुष्य में रोगकारक- सूक्ष्मजीव रोग भी फैला सकते हैं ऐसे रोग जो सूक्ष्मजीवों द्वारा होते हैं संक्रमित व्यक्ति में फैलते हैं, संचरणीय रोग कहलाते हैं। उदाहरण : हैजा, क्षयरोग आदि।

(ii) जंतुओं में रोगकारक- कुछ सूक्ष्मजीव जंतुओं में रोग के कारक होते हैं। उदाहरण-ऐथ्रक्स, जीवाणु द्वारा होता है।

(iii) पौधों में रोगकारक- नींबू कैंकर-जीवाणु से, गेंहू की रस्ट-कवक से तथा भिंडी की पित- वायरस से होने वाले रोग हैं।

(iv) खाद्य विषाक्तता- कुछ सूक्ष्मजीव भोजन में पनप कर भोजन को विषाक्त कर देते हैं जिससे भोजन खाने लायक नहीं रहता और उससे खाने से मृत्यु तक हो सकती है।

1043 Views

Advertisement

सूक्ष्मजीव :मित्र एवं शत्रु

Hope you found this question and answer to be good. Find many more questions on सूक्ष्मजीव :मित्र एवं शत्रु with answers for your assignments and practice.

विज्ञान

Browse through more topics from विज्ञान for questions and snapshot.