हिमालय के किस भाग को पूर्वांचल के नाम से जाना जाता हैं? पूर्वांचल हिमालय पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
ब्रहम्मुत्र नदी हिमालय के पूर्वी सीमा का निर्धारण करती है। दिबांग गार्ज के उपर हिमालय तीक्षण रूप से दक्षिण की ओर मुड़कर भारत के पूर्वी सीमा पर फैला है। जिसे पूर्वांचल केनाम से जाना जाता है। ये समानान्तर श्रेणियों में है। यह मज़बूत बलुआ पत्थर और अवसादी शैलों से बना है।
हिमालय की अपेक्षा पूर्वांचल पहाड़ियाँ उतनी ऊँची नही है। पहाड़ियाँ और श्रेणियाँ घने वनों से ढ़की हुई हैं। पूर्वांचल की कुछ प्रमुख पहाड़ियाँ है:
(क) पटकोई बूम और नागा की पहाड़ियाँ।
(ख) मिज़ो और मणिपुर की पहाड़ियाँ।
(ग) मेघालय-बंगलादेश सीमा के साथ गारों, खासी और जयंतिया की पहाड़ियाँ।
(घ) उतर के डल्फा की पहाड़ियाँ।