Advertisement

श्री राम ने परशुराम के क्रोध को शांत करने के लिए क्या किया था?


सीता स्वयंवर के समय शिवजी के धनुष को श्री राम ने तोड़ दिया था जिस कारण परशुराम क्रोध से भर उठे थे। उनके क्रोध को शाँत करने के लिए राम ने उनसे बिना किसी हर्ष या विषाद के कहा था कि हे नाथ! शिवजी के धनुष को तोड़ने वाला कोई उन का ही दास होगा। यदि वे कोई आज्ञा देना चाहते थे तो उन्हें आदेश करें। उनकी वाणी में सहजता थी, मिठास थी। वे किसी भी प्रकार से परशुराम के गुस्से को बढ़ाने वाली वाणी नहीं बोले थे।
1300 Views

Advertisement
परशुराम को लक्ष्मण की किस बात पर अधिक गुस्सा आया था?

लक्ष्मण ने शिवजी की धनुष को धनुही कहा था। शिवजी के धनुष के अपमान से परशुराम का क्रोध बढ़ गया था। लक्ष्मण के वाक्य से यह प्रकट होता था कि शिवधनु इतना कमजोर था कि उस जैसे धनुहियों को वे अपने बचपन में खेल-खेल में ही तोड़ दिया करते थे। वैसे भी पुराने और जर्जर धनुषों को तोड़ देने से न कोई लाभ होता है और न हानि।
327 Views

परशुराम ने राम को क्या उत्तर दिया था?

परशुराम ने राम से कहा था कि सेवक वह होता है जो सेवा करे, न कि शत्रुता की राह पर चले। शत्रु का काम करके तो लड़ाई ही करनी चाहिए। जिसने शिव जी के धनुष को तोड़ा था वह सहस्रबाहु के समान उनका शत्रु था। उसे राज समाज से अलग हो जाना चाहिए। ऐसा न करने पर राज सभा में उपस्थित सभी राजा उनके द्वारा मार दिए जाएँगे।
386 Views

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उसकी सप्रसंग व्याख्या कीजिये:
कहेउ लखन मुनि सीलु तुम्हारा। को नहि जान बिदित संसारा।।
माता पितहि उरिन भय नीकें। गुर रिनु रहा सोचु बड़ जी कें।।
सो जनु हमरेहि माथे काढ़ा। दिन चलि गये ब्याज बड़ बाढां।।
अब आनिअ ब्यवहरिआ बोली। तुरत देऊँ मैं थैली खोली।।
सुनि कटु बचन कुठार सुधारा। हाय हाय सब सभा पुकारा।।
भृगुबर परसु देखाबहु मोही। बिप्र विचारि बचौं नृपद्रोही।।
मिले ने कबहूँ सुभट रन गाढ़े। द्विजदेवता घरहि के बाढ़े।।
अनुचित कहि सबु लोगु पुकारे। रघुपति सयनहि लखनु नेवारे।।
        लखन उतर आहुति सरिस भृगुबरकोप कृसानु।
        बढ़त देखि जल सम बचन बोले रघुकुलभानु।।

प्रसंग- प्रस्तुत पद गोस्वामी तुलसीदास के द्वारा रचित महाकाव्य ‘रामचरितमानस’ के ‘बाल कांड’ से लिया गया है। लक्ष्मण और परशुराम में सीता स्वयंवर के समय शिवजी के धनुष टूट जाने पर विवाद हुआ था जिसे राम ने अधिक बढ़ने से पहले ही रोक दिया था।
व्याख्या- लक्ष्मण ने कहा-हे मुनि! आपके शील को कौन नहीं जानता? वह संसार भर में प्रसिद्ध है। आप माता-पिता से तो भली-भांति ऋणमुक्त हो ही चुके हैं। अब गुरु का ऋण आप पर रह गया है जिसका आपके मन पर बड़ा बोझ है; आपको उसकी चिंता सता रही है। वह ऋण मानो हमारे ही माथे निकाला था। बहुत दिन बीत गए। इसमें ब्याज भी बहुत बढ़ गया होगा। अब किसी हिसाब-किताब करने वाले को बुला लाइए, तो मैं तुरंत थैली खोलकर उधार चुका दूँ। लक्ष्मण के कड़वे वचन सुनकर परशुराम ने अपना फरसा संभाला। सारी सभा हाय! हाय! करके पुकार उठी। लक्ष्मण ने कहा-हे भृगु श्रेष्ठ! आप मुझे फरसा दिखा रहे हैं? पर हे राजाओं के शत्रु! मैं आपको ब्राहमण समझकर अब तक बचा रहा हूँ। लगता है कि आपको कभी रणधीर बलवान वीर नहीं मिले। हे ब्राह्मण, देवता आप घर ही में बड़े हैं। यह सुनते ही सभी लोग पुकार उठे कि ‘यह अनुचित है, अनुचित है, तब रघुकुल पति श्री राम ने संकेत से लक्ष्मण को रोक दिया। लक्ष्मण के उत्तर जो आहुति के समान थे, परशुराम के क्रोध रूपी आग को बढ़ते देखकर रघुकुल के सूर्य श्री राम ने जल के समान शीतल वचन कहे।

251 Views

लक्ष्मण ने परशुराम से यह क्यों कहा था कि उन्हें गाली देना शोभा नहीं देता था?

गाली तो असभ्य, मूर्ख और शक्तिहीन लोग दिया करते हैं। परशुराम वीर, धैर्यवान और क्षोभरहित थे। यदि उन्हें क्रोध आया था तो वे अपने अस्त्र-शस्त्रों के प्रयोग से उसे प्रकट कर सकते थे न कि गाली देकर असभ्य बनने से, क्योंकि शूरवीर युद्ध भूमि में अपनी वीरता दिखाते हैं।
247 Views

Advertisement