वे किसे और क्यों लेकर आएँगे?


दूरदर्शन वाले एक अपंग व्यक्ति को स्टूडियो के बंद कमरे में लेकर आएँगे और उसे दर्शकों को बार-बार दिखाएँगे।
543 Views

Advertisement

यदि आपको शारीरिक चुनौती का सामना कर रहे किसी मित्र का परिचय लोगों से करवाना हो, तो किन शब्दों में करवाएँगे?


यह मेरा मित्र सचिन है। यद्यपि प्रकृति ने इसे देखने की शक्ति से वंचित रखा है, पर यह अपने मन की आँखों से सब कुछ देख लेता है, यहाँ तक कि उसको भी देख लेता है जो हम नहीं देख पाते। मेरा मित्र ईश्वर भक्त है। यह ईश्वर को अपनी अपंगता के लिए कभी नहीं कोसता। यह पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज है। एक बार सुनी बातें यह लंबे समय तक याद रखता है। मेरा मित्र कक्षा का मेधावी छात्र है। इसकी रुचि संगीत में भी है। यह अपने काम स्वयं कर लेता है। एक प्रकार से यह आत्मनिर्भर है। यह एक सच्चा मित्र है। मुझे अपने मित्र सचिन पर गर्व है।

252 Views

Advertisement

वे उससे क्या-क्या प्रश्न पूछते हैं?


मीडियाकर्मी उस अपंग व्यक्ति से तरह-तरह के प्रश्न करेंगे-

- क्या आप अपाहिज हैं?

- क्या आपका अपाहिजपन आपको दु:ख देता है?

- आपका दु:ख क्या है?

597 Views

दूरदर्शन वाले दूरदर्शन पर क्या बोलेंगे?


दूरदर्शन वाले दूरदर्शन पर यह बोलेंगे कि हम सबल और सामर्थ्यवान है और सामने बैठा व्यक्ति दुर्बल है। उसमें अहंकार का भाव होता है।

780 Views

सामाजिक उद्देश्य से युक्त ऐसे कार्यक्रम को देखकर आपको कैसा लगेगा? अपने विचार संक्षेप में लिखें।

इस कार्यक्रम को सामाजिक उद्देश्य से युक्त बताया गया है जबकि यह बिल्कुल असत्य है। इस कार्यक्रम से किसी सामाजिक उद्देश्य की पूर्ति नहीं होती। इस कार्यक्रम को देखकर प्रश्नकर्त्ता/संचालक की बुद्धि पर तरस आता है। इस कार्यक्रम में सर्वत्र हृदयहीनता झलकती है। यह पूरी तरह से संवेदनहीन है। इस कार्यक्रम का प्रभाव उल्टा पड़ता है।

208 Views

Advertisement