भारत में इस्लाम का आगमन कैसे हुआ?

अरब से संबंध अच्छे होने पर धीरे-धीरे धर्म प्रचारक भी भारत आए। उनका सहदयता से स्वागत किया गया। भारत में बिना किसी धार्मिक झगड़े के कई मसजिदों का निर्माण हुआ। इसका शासन ने भी विरोध न किया। इस प्रकार भारत में मुस्लिम राजनीति सत्ता से पूर्व धार्मिक रूप में इस्लाम ने आगमन किया।
4126 Views

 भारत में किन-किन विदेशी जातियों ने अपने पाँव पसारने चाहे?

सम्राट हर्षवर्धन के शासन के पश्चात् अरबी, तुर्की व अफगानी जातियों ने भारत में आगमन किया।
17846 Views

सिंध किस प्रकार अलग राज्य बना?

सिंध ने बगदाद की केंद्रीय सत्ता से अलग होकर एक छोटा-सा स्वतंत्र राज्य कायम किया।
3776 Views

 भारत और अरब के आपसी संबंध किस प्रकार उत्तम हए?

भारत और अरव में यात्रियों का आना-जाना शुरू हुआ, राजदूतावासों की अदला-बदली हुई, गणित और खगोल-शास्त्र की पुस्तकों का अरबी में अनुवाद हुआ, भारतीय चिकित्सक भी बगदाद गए। इस व्यापारिक व सांस्कृतिक आदान-प्रदान में उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत का भी पूर्ण सहयोग रहा। दक्षिण भारत के राष्ट्रकूटों ने पश्चिमी तट से भी उनके साथ व्यापार किया। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत के अरब के साथ संबंध उत्तम रहे।
3542 Views

Advertisement

अरब भारत में सिंध से आगे क्यों न बढ़ सके?


अरब जातियाँ जब भी भारत पर राजनीतिक सत्ता हेतु आक्रमण करतीं तो भारतीय डटकर मुँह तोड़ जवाब देते इसीलिए ये आगे न बढ़ पाई।
4587 Views

Advertisement
Advertisement