राजा मिलिंद कौन था?

भारत के उत्तर में काबुल से पंजाब तक भारतीय यूनानी फैले थे। मेनांडर नामक व्यक्ति के नेतृत्व में उन्होंने राजधानी पाटलीपुत्र पर हमला किया; लेकिन हार गए। मेनांडर पर भारतीय चेतना और वातावरण का ऐसा प्रभाव पड़ा कि वह बौद्ध हो गया। वह राजा मिलिंद के नाम से प्रसिद्ध हुआ। उसकी लोक प्रसिद्धि केवल एक संत के रूप में हुई।
7195 Views

मौर्य साम्राज्य के पश्चात् सत्ता किनके हाथों में आई?

मौर्य साम्राज्य के पश्चात् शासन सत्ता शुंग वंश ने संभाली।
17435 Views

कुषाण कौन थे? वे कहाँ से आए? उन्होंने अपनी सत्ता कहाँ से कहाँ तक कायम की? उनका प्रमुख शासक कौन हुआ?

युई-ची जाति में एक दल कुषाणों का था। ये लोग सुदूर पूरब से आए। इन्होंने पूरे उत्तर भारत और मध्य एशिया के बहुत बड़े भाग पर अपना शासन कायम किया। उनका सबसे प्रसिद्ध राजा कनिष्क था।
4271 Views

Advertisement

शक जाति के लोग कहाँ बसे?


शक जाति के लोग मध्य एशिया में ऑक्सस (अक्षु) नदी की घाटी में बस गए।
3852 Views

Advertisement
‘हेलिओदो स्तंभ’ कहाँ स्थित है? यह क्यों प्रसिद्ध है?

‘हेलिओदो स्तंभ’ भारत के मध्य प्रदेश में सांची के निकट बेसनगर में स्थित है। यह ग्रेनाइट पत्थर की एक लाट है जिस पर संस्कृत का एक लेख खुदा है। इससे यूनानियों के भारतीयकरण की झलक मिलती है।
4386 Views

Advertisement