Advertisement

सिंधु घाटी के अवशेष कहाँ-कहाँ प्राप्त हुए?


सिंधु घाटी के अवशेष सिंधु में मोहनजोदड़ो और पश्चिमी पंजाब में हड़प्पा में मिले हैं।
5822 Views

Advertisement
सिंधु घाटी सभ्यता की क्या विशेषताएँ थीं?

सिंधु घाटी सभ्यता की निम्नलिखित विशेषताएँ थी-

1. सिंधु घाटी की सभ्यता अपने आप में पूर्णरूप में विकसित थी व। वर्तमान का आधार प्रतीत होती है।

2. यह धर्मनिरपेक्ष सभ्यता थी, धार्मिक महत्वता होने पर भी किसी विशेष धर्म को अहमियत नहीं दी गई।

3. यह सभ्यता सांस्कृतिक युगों की अग्रदूत बनी अर्थात् इस सभ्यता के बाद में होने वाले सांस्कृतिक कार्य इसी के आधार पर हुए।

4. फ़ारस, मेसोपोटामिया और मिस्र की सभ्यताओं से यह मध्यता बेहतर थी। इसने इन सभी सभ्यताओं से व्यापारिक सेबंध भी कायम किए।

7898 Views

‘सिंधु घाटी सभ्यता’ का व्यापारिक स्तर क्या था?

’सिंधु घाटी सभ्यता’ ने फ़ारस, मेसोपोटामिया और मिस्र की सभ्यताओं से सेबंध स्थापित कर व्यापार किया। यह नगर सभ्यता थी। यहाँ का व्यापारी वर्ग धनाढ्य था।
4335 Views

भारतीय अतीत की पहली पहचान क्या है?

भारतीय अतीत की पहली पहचान सिंधु घाटी की सभ्यता है।
19201 Views

सिंधु घाटी सभ्यता कहाँ तक फैली है?

सिंधु घाटी सभ्यता, गंगा नदी तक फैली थी?
8022 Views

Advertisement