Subject

विज्ञान

Class

CBSEH Class 10

Pre Boards

Practice to excel and get familiar with the paper pattern and the type of questions. Check you answers with answer keys provided.

Sample Papers

Download the PDF Sample Papers Free for off line practice and view the Solutions online.
Advertisement

 Multiple Choice QuestionsShort Answer Type

Advertisement

21.

नीचे दिए गए आरेख को, जिसमें अवतल/उत्तल दर्पण पर कोई प्रकाश किरण आपतन करती दर्शाई गई है, अपनी उत्तर पुस्तिका पर खींचिए। प्रत्येक प्रकरण में इस किरण का दर्पण से परावर्तन के पश्चात का पथ दर्शाइए।



             

 


प्रतिबिंब के बाद प्रकाश की किरण का मार्ग नीचे दिखाया गया है: 

      

317 Views

Advertisement
22.

निम्नलिखित की पुष्टि के कारण दीजिए:-
(a) किसी भी जीव-मण्डल में अपघटकों/अपमार्जकों की उपस्थिति आवश्यक है।
(b) किसी आहार श्रंखला में ऊर्जा-प्रवाह एकदिशिक होता है।

279 Views

23.

जाती उद्भवन से क्या तात्पर्य है? जाती उद्भवन के लिए उत्तरदायी के लिए चार कारकों की सूचि बनाइए? इनमें से कौन स्वपरागित स्पीशीज के पादपों के जाति उद्भवन का प्रमुख कारक नहीं हो सकता? अपने उत्तर की कारण सहित पुष्टि कीजिए?

463 Views

24.

उस समय आप क्या प्रेक्षण करते हैं जब आप एसीटिक अम्ल की कुछ बूंद उस परखनली में मिलाते हैं जिसमें भरा है :
(a) फिनॉलफ्थेलिन
(b) आसुत जल
(c) सार्वत्रिक सूचक
(d) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट चूर्ण

98 Views

Advertisement
25.

अमीबा के द्विखण्डन के उस विशेष चरण का नामांकित आरेख खींचिए जिसमें उसका केन्द्रक दीर्घीकृत हो जाता है और उसकी कोशिका झिल्ली में संकीर्णन दृष्टिगोचर होता है।

249 Views

26.

कोई छात्र किसी भलीभांति प्रदीप्त दूरस्थ बिम्ब के प्रतिबिम्ब को उत्तल लेंस द्वारा किसी पर्दे पर फोकसित करता है। तत्पश्चात वह धीरे-धीरे बिम्ब को लेंस की ओर ले जाता है, और हर बार वह लेंस को समायोजित करके बिम्ब के प्रतिबिम्ब को पर्दे पर फोकसित करता है।
(i) वह लेंस को किस दिशा में स्थानांतरित करता है - पर्दे की ओर अथवा पर्दे से दूर?
(ii) प्रतिबिम्ब के साइज का क्या होता है - यह घटता है अथवा बढ़ता है?
(iii) जब वह बिम्ब को लेंस के अत्यघिक निकट ले जाता है, तब पर्दे पर प्रतिबिम्ब का क्या होता है?

70 Views

 Multiple Choice QuestionsLong Answer Type

27.

जब एथेनॉल सांद्र H2SO4 की उपस्थिति में एथेनोइक अम्ल से अभिक्रिया करता है तो, मृदु गंध युक्त पदार्थ उत्पन्न होता है। नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए:
(i) मृदु गंध वाले ये यौगिक जिस यौगिकों के वर्ग में आते हैं, उसका नाम लिखिए।
अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण और बनाने वाले उत्पाद का नाम लिखिए ?
(ii) इस अभिक्रिया में सांद्र H2SO4 की भूमिका का उल्लेख कीजिए?

299 Views

28.

कोई तत्व 'M' जिसका इलेक्ट्रॉन विन्यास (2 , 8 , 2) है, पृथक रूप से मूलकों के (NO3)-, (SO4-2) तथा (PO4-3) के साथ संयोग करता है। इस प्रकार बने तीन यौगिकों के सूत्र लिखिए। तत्व 'M' आधुनिक आवर्त सारणी के किस समूह और आवर्त में आता है? 'M' सहसंयोजी यौगिक बनाएगा अथवा आयनी यौगिक बनाएगा? अपने उत्तर  कारण सहित पुष्टि कीजिए? 

174 Views

Advertisement
29.

जीव चाहे लैंगिक जनन द्वारा जनन करें अथवा अलैंगिक जनन द्वारा जनन करें, उनकी पीढ़ी दर पीढ़ी कई पीडियों तक संततियों में गुणसूत्रों की संख्या किस प्रकार नियत बनी रहती है? उपयुक्त उदहारण की सहायता से व्याख्या कीजिए।  

330 Views

30.

मटर के पौधों के साथ किये गए मेंडल के एक प्रयोग में उन्होंने यह प्रेक्षण किया कि जब मटर के शुद्ध लम्बे पौधे का शुद्ध बौने पौधे के साथ संकरण कराया गया, तो संतति की पहली पीढ़ी, F2 में केवल लम्बे पौधे दृष्टिगोचर होते हैं।
(a) इस प्रकरण में बौने पौधों के लक्षणों का क्या होता है?
(b) जब F1 पीढ़ी के पौधों का स्वपरागण द्वारा निषेचन कराय तो उन्होंने यह प्रेक्षण किया कि संतति की दूसरी पीढ़ी, F2 में दोनों लक्षणों - लम्बे पौधे और बौने पौधों दिखाई देते हैं। ऐसा क्यों हुआ? संक्षेप में व्याख्या कीजिए।

805 Views

Advertisement