कवि ने बच्चों के दौड़ने का वर्णन किस प्रकार किया है?


कवि ने बच्चों के दौड़ने का वर्णन करते हुए कहा है कि उनके पैसे के पास धरती घूमती हुई आती है। इसके अलावा जब वे व्याकुल होकर दौड़ते हैं तो छतों को भी कोमल बना देते हैं तथा वे दिशाओं को मृदंग की तरह बजाते हैं।

308 Views

बच्चे पतंग उड़ाते हुए किस खतरनाक स्थिति तक पहुँच जाते हैं? तब उन्हें कौन बचाता है?


बच्चे पतंग उड़ाते हुए छतों के खतरनाक किनारों तक पहुँच जाते हैं। तब उन्हें इन खतरनाक किनारों से गिरने से -कवल उनके शरीर का रोमांचित संगीत ही बचाता है।

267 Views

Advertisement

बच्चों के जन्म के समय की तुलना किससे की गई है और क्यों?


बच्चों के जन्म के समय की तुलना कपास से की गई है। इसका कारण यह दै कि जिस प्रकार कपास कोमल होती है उसी प्रकार बच्चे भी जन्म के समय अत्यंत सुकुमार (नाजुक) होते हैं। पृथ्वी भी उनका सस्पर्शकरने को लालायित रहती है।

294 Views

Advertisement

बच्चों की दुनिया के बारे में क्या बताया गया है?


इस कविता में बच्चों की दुनिया के बारे में यह बताया गया है कि वे पतले कागज और बाँस की कमानी वाली पतंग को आसमान में उड़ा सकें। पतंग को आसमान में उड़ता हुआ देखकर बच्चे सीटियाँ बजाने और किलकारी मारने लगते हैं। बच्चों का संसार तितलियों के समान मोहक होता है।

730 Views

कवि के पतंग के साथ बच्चों के बारे में क्या संबंध स्थापित किया है?


कवि ने पतंग के साथ बच्चों के बारे मे संबंध स्थापित करते हुए कहा है कि बच्चे भी पतंग के साथ उड़ते हुए प्रतीत होते हैं।

253 Views

Advertisement