
लाल किला मतलब पुरानी दिल्ली का केंद्रीय स्थान। हस्तीनापुर और इंद्रप्रस्थ से लेके आज के नई दिल्ली तक दिल्ली मे अनेक नगर बसे और ज़्यादातर देश के केंद्र के रूप मे दिल्ली ने अपना स्थान बनाके रखा है। करीब 8 अलग अलग शहर यहा आज भी अपना अतीत सुनाते खंडहरो सहित मोजूद है, पर उनके निशान धुंधले पड़ गए है।
आज जो लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहरा रहा है ये हमारे सार्वभौमत्व की निशानी है। इस किले को शाहजहाँ ने बनवाया और अपने काल मे ये दुनिया का सबसे समृध्ध और वैभवशाली महल था। नादिरशाह की लूट या मुग़ल साम्राज्य के अंदरूनी कलह ने इसे बार बार लूटा है। कीमती जेवर ही नहीं स्थापत्य के बेनमुन हिस्सो की भी लूट सही है इस किले ने।
जब 1857 के स्वाधीनता संग्राम का केंद्र लाल किला बना तो अंग्रेज़ो ने इसे काफी नुकसान किया। भारत के आत्मा को दंश देने के लिए यहा प्रसिध्ध ‘आजाद हिन्द फौज केस’ चलाकर देश के सपूतो को सजाए सुनाई गई।
वैसे तो अंग्रेज़ो ने नई दिल्ली बसाकर वहाँ राजधानी बनाई, और आज भी सत्ता का केंद्र वही है। पर लाल किला सांकेतिक रूप से ही सही, सत्ता की निशानी बना हुआ है। तभी तो हर साल 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री यही से देश को संबोधित करते रहे है। .